बालाघाट में मॉयल कर्मी ने लगाई फांसी:शादी समारोह से लौटकर धोए कपड़े, फिर घर में फंदे पर लटक गया

बालाघाट जिले के भरवेली स्थित मॉयल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान भरवेली पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 निवासी लोकेश बाहेश्वर के रूप में हुई है। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शादी से लौटने के बाद किया सुसाइड परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश एक निजी कंपनी के माध्यम से मॉयल में काम करता था। सोमवार रात वह धनसुआ में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। मंगलवार सुबह उसने सामान्य रूप से अपने कपड़े धोए, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही घर के भीतर सफेद ओढ़नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बहन ने लटका देखा शव घटना के समय घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। जब उसकी बहन घर पहुंची, तो उसने लोकेश का शव फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। सूचना मिलते ही भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भरवेली टीआई संजय ऋषिश्वर ने बताया- युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयानों के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *