बालाघाट में हिंदू सम्मेलन, 3 हजार से अधिक लोग जुटे:हट्टा में RSS प्रांतीय सहसंयोजक ने की डॉ. हेडगेवार पर चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 फरवरी को बालाघाट के हट्टा के गुजरी चौक में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के लगभग सात गांवों से 3 हजार से अधिक हिंदू धर्मावलंबी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मीनारायण मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा हट्टा ग्राम का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल गुजरी चौक पहुंची। सम्मेलन में आरएसएस के प्रांतीय सहसंयोजक अनिल चंद्रवंशी, गायत्री मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. चारूदत्त जोशी और प्रबंध ट्रस्टी महेश खजांची सहित कई महिला प्रवक्ता मौजूद थीं। निराशा के दौर में डॉ. हेडगेवार ने की संघ की स्थापना आरएसएस के प्रांतीय सहसंयोजक अनिल चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब लोग ‘हिंदू’ कहलाने से बचते थे और अंग्रेज हिंदुओं को ‘मरी हुई कौम’ समझते थे। उन्होंने बताया कि ऐसी निराशा के दौर में वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की थी। चंद्रवंशी ने डॉ. हेडगेवार को जन्मजात देशभक्त बताया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र नगपुरे ने जानकारी दी कि खंड समनापुर के हट्टा मंडल में आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में आसपास के सात गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 3 हजार से अधिक हिंदू उपस्थित थे। ये हुए शामिल इस सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष उदयसिंह नगपुरे भी शामिल हुए। इनके अतिरिक्त, वरिष्ठ भाजपा नेता तुकड़यादास वैध, हट्टा सरपंच उमेश सोनेकर, पूर्व सरपंच डिल्लनसिंह पिछोड़े, जनपद सदस्य रंजना वैध और केशलेवाड़ा सरपंच राधेश्याम मते सहित आसपास के गांवों के कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। हिन्दू सम्मेलन की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *