बालाघाट में 22 म्यूल खातों से लाखों का लेनदेन:नेशनल सायबर क्राइम पोर्टल से मिली सायबर फ्रॉड की जानकारी; पुलिस ने जांच शुरू की

बालाघाट जिले में साइबर फ्रॉड के मामले में 22 म्यूल खातों का उपयोग कर लाखों रुपए का लेनदेन किया गया। यह जानकारी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिलने के बाद पुलिस ने इन सभी खातों की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन सभी खातों को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि खाताधारक इस साइबर फ्रॉड में शामिल थे या नहीं। 22 खातों में 15 लाख का लेनदेन सीएसपी ने बताया कि म्यूल अकाउंट ऐसे खाते होते हैं जिनका साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर खाताधारकों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि उनके खाते अपराधों में इस्तेमाल हो रहे हैं। इन 22 खातों में लगभग 15 लाख रुपए का लेनदेन हुआ। जांच और एफआईआर की तैयारी बालाघाट में यह पहला मौका है जब नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल से इतनी बड़ी संख्या में म्यूल खातों के उपयोग की जानकारी मिली है। पुलिस ने जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए खाताधारकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस ने सभी बैंक खातों को सीज कर खाताधारकों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इन 22 खातों में से लगभग 20 खाताधारक निर्दोष पाए गए, जबकि दो खाताधारकों को लेनदेन की जानकारी थी। पुलिस अब इन दो खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *