बालाघाट रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका; भाई बोला-कुछ दिनों से काम छोड़ घर पर ही था

बालाघाट-गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया में आज रविवार को एक युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत गोंदिया-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। ग्रामीण पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान परसवाड़ा निवासी विवेक उर्फ गोल्डी बिसेन (27) के रूप में हुई है, जो प्लंबर और लाइट फिटिंग का काम करता था। पुलिस ने रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि युवक की मौत आत्महत्या है या दुर्घटना। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। भाई बोला-कुछ दिनों से काम छोड़ घर पर ही था मृतक के भाई रितेश बिसेन ने बताया कि विवेक कुछ समय से काम छोड़कर घर पर ही था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि विवेक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। उन्हें फोन पर भाई की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद शव को पुलिस जिला अस्पताल लाई। ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें थाना क्षेत्र के बंदरझिरिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *