बालाघाट शहर में कल 3 घंटे बिजली कटौती:ट्रांसफार्मर पावर बढ़ाने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा काम

बालाघाट शहर के कई इलाकों में कल यानी 27 जनवरी को तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी रेलवे स्टेशन फीडर के ट्रांसफार्मर की पावर बढ़ाने का काम करेगा, जिसकी वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइट बंद रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन फीडर (कोड 15668) पर ट्रांसफार्मर लोड बढ़ाने का काम होना है। इस तकनीकी सुधार के चलते मंगलवार को तय समय पर बिजली की सप्लाई रोक दी जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल बिजली कटौती की वजह से शहर के कई मुख्य इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों में काम प्रभावित होगा। जिन जगहों पर बिजली नहीं रहेगी, उनमें प्रमुख हैं- मिताली हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, डॉ. महाजन, डॉ. विकास बिसेन और डॉ. चतुरमोहता हॉस्पिटल। आईजी ऑफिस, एमएलबी स्कूल, सीएम राइज स्कूल, इनकम टैक्स ऑफिस और पवार हॉस्टल। हनुमान चौक, महाराणा प्रताप चौक, नया राम मंदिर एरिया, गोंदिया रोड, मोतीनगर और स्नेह नगर। होटल मल्लिकार्जुन, होटल मिडटाऊन, होटल गुलमोहर, ऋषि कॉम्प्लेक्स, श्याम मॉल, एक्सिस बैंक, केशर प्लाजा और धनराज कॉम्प्लेक्स। रेलवे स्टेशन, झूलेलाल धर्मशाला, सोगा पथ और मार्डिकल गली। कंपनी ने लोगों से कहा है कि वे बिजली बंद होने से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि उन्हें परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *