बालाजी जागरण में भक्त भावविभोर हुए

लुधियाना| दुर्गापुरी स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में 19वां विशाल मेहंदीपुर बालाजी जागरण और भंडारा भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री पंचमुखी बालाजी महोत्सव कमेटी ने अध्यक्ष बाबा संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। रात्रि 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन और जयकारों के साथ जागरण शुरू हुआ। पूजन में मुख ज्योति राजकुमार वर्मा और हवन ज्योति गणेश गर्ग ने सेवा निभाई। भजन गायक हेमंत अग्रवाल और दीपक जैन ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्ति में डुबोए रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *