रांची | रातू रोड स्थित राणी सती मंदिर लेन के श्री लक्ष्मी-वेंकटेश्वर मंदिर में 13 फरवरी को विजया एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुंभ राशि की सूर्य संक्रांति का भी पुण्य संयोग प्राप्त हो रहा है। मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त प्रातः 4.30 बजे से अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। दैनिक पूजोपचार के उपरांत तिरूमंजन (महाभिषेक), भगवान का शृंगार-अलंकार, महाआरती, नैवेद्य भोग, महास्तुति और तदियाराधन संपन्न किया जाएगा। प्रातः 7 बजे मंदिर गोपुरम का बाहरी कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।


