कवर्धा| ग्राम खपरी के स्कूल में बसंत पंचमी पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल, मिडिल व प्राथमिक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर किए। वार्षिकोत्सव में कक्षा 9 व 10 वी के विद्यार्थियों ने बस्तरिया मोर संगवारी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा चौथी व पांचवी के छात्रों द्वारा पारंपरिक पंथी की प्रस्तुति किया गया। प्रयागराज धार्मिक गीत पर सातवीं कक्षा की बालिकाओं ने नृत्य किया। दिनेश चंद्रवंशी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के आधार स्तम्भ इसकी प्रतिभा निखारना सभी का दायित्व है। कमलेश पांडेय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। संचार कौशल में सुधार होता है। रचनात्मक कार्य में बढ़ोतरी होती है। आयोजन में शिवकुमार चंद्रवंशी, तोप चन्द्रवंशी, नंदकुमार चन्द्रवंशी, बांकेलाल, मनोज, प्राचार्य सुदर्शन, प्रधानाचार्य द्वारिका सिन्हा सहित अन्य शामिल रहे।


