सवाई माधोपुर | राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नीम चौकी शहर में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि 72 सीढ़ी स्कूल के राजेंद्र साहू थे। विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र एरवाल व रामदास सोनवाल थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यापक विमलेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले छात्र – छात्राओं व बोर्ड परीक्षा में कक्षा 5 एवं 8 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।


