लातेहार | एकल अभियान संभाग दक्षिण अंचल लातेहार के संच बालूमाथ और हेरहंज में सोमवार को वर्ग का आयोजन हुआ। बालूमाथ संच के समिति शशि भूषण प्रसाद, ब्रजेश कुमार पांडेय, मुकेश साव और जितेंद्र लाल ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। समिति के सदस्यों ने एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा पर चर्चा की। कहा कि सभी कार्यकर्ता इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लें। इससे गांवों में समरसता बढ़ेगी व हिंदू राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। मौके पर महेंद्र सिंह, रूपलाल यादव, श्रवण कुमार गंझू, सिकिन देव भगत, जयप्रकाश भगत, अवध किशोर यादव, बालूमाथ और हेरहंज संच के भाई-बहन मौजूद थे।


