माकड़ी| बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालेंगा में रविवार को जल जंगल जमीन पर एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामसभा सशक्तिकरण सहित जल जंगल जमीन के प्रबंधन पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों व गांव के युवाओं ने संरक्षण, संवर्धन, सतत उपयोग के लिए प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आरपीएमसी व सीएफआरएमसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर जगत मरकाम, सोमनाथ नेताम सहित अन्य मौजूद थे।


