बालोतरा अस्पताल को 6.51 लाख का मॉर्च्युरी रेफ्रिजरेटर भेंट:जसोल मंदिर संस्थान ने शवों के संरक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रदान किया

श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल ने नाहटा जिला अस्पताल, बालोतरा को चार शव क्षमता वाला एक आधुनिक मॉर्च्युरी रेफ्रिजरेटर भेंट किया है। यह उपकरण अस्पताल की मॉर्च्युरी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और दिवंगतजनों के सम्मानजनक संरक्षण में सहायक होगा। 6.51 लाख की कीमत का मॉर्च्युरी रेफ्रिजरेटर इस आधुनिक मॉर्च्युरी रेफ्रिजरेटर की लागत ₹6.51 लाख है। यह मशीन अस्पताल में शवों के संरक्षण की वर्तमान व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है, जिससे परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके। उपकरण का लोकार्पण समारोह संस्थान के समिति सदस्य एवं प्रवक्ता कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात, संस्थान सचिव गजेंद्र सिंह जसोल, समिति सदस्य गुलाब सिंह डंडाली एवं मोहनभाई पंजाबी, सुमेर सिंह वरिया, जितेंद्र सिंह व जगदीश सिंह डंडाली सहित कई गणमान्य नागरिक और अस्पताल कर्मचारी मौजूद थे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने किया था आग्रह समारोह के दौरान कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने बताया- प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में फोर बॉडी मॉर्च्युरी रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता के लिए संस्थान से आग्रह किया था। संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने इस आग्रह को प्राथमिकता से स्वीकार करते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान की। संस्थान ने पूर्व में भी सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान, संस्थान ने महत्वपूर्ण राहत सामग्री, भोजन किट्स, चिकित्सा सामग्री और अन्य सहयोग प्रदान किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *