बालोतरा में इनकम टैक्स की कार्रवाई:दो व्यापारियों के ठिकानों पर रेड, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम

राजस्थान के बालोतरा जिले में इनकम टैक्स विभाग ने दो बड़े व्यापारिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। यह कार्रवाई शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी विमल ग्रुप और प्रॉपर्टी डेवलपर नरेश पटौदी के ठिकानों पर की है। इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें दोनों व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आवासों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। दफ्तर और आवास के बाहर पुलिस बल तैनात
सूत्रों के मुताबिक, आईटी विभाग की टीमें मंगलवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में पहुंचीं। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के फेज तीन स्थित ऑफिस और उम्मेदपुरा, मालियों का वास और प्रॉपर्टी डेवलपर के रैगरपुरा स्थित आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी कार्यालयों, गोदामों और निजी आवासों में उपलब्ध दस्तावेजों, खाताबही और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस
सर्च ऑपरेशन के दौरान विभाग संभावित कर चोरी, हवाला लेनदेन, अघोषित संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेजों की तलाश कर रहा है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापार जगत में हलचल है, हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रह सकता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की कड़ी निगरानी बनी हुई है। ……. यह भी पढ़ें
ऑनलाइन गेमिंग ऐप संचालक पर ईडी का छापा:होटल, घर पर की कार्रवाई, जयपुर से पहुंची टीम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने आज सुबह कपासन कस्बे में ऑनलाइन गेमिंग ऐप संचालक बालमुकुंद ईनाणी के ठिकानों पर छापेमारी की। जयपुर मुख्यालय से पहुंची टीमों ने सुबह करीब 7 बजे यह कार्रवाई शुरू की। (यहां पढ़ें पूरी खबर) राजस्थान के 3 शहरों में 35-ठिकानों पर इनकम-टैक्स की रेड:भीलवाड़ा में रत्नाकर ग्रुप, सीकर में खंडेलवाल ट्रेडिंग कंपनी और सालासर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन पर छापेमारी राजस्थान में जयपुर, सीकर और भीलवाड़ा में स्टील कारोबार से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इन तीनों शहरों में 35 ठिकानों पर बुधवार सुबह से टैक्स चोरी को लेकर सर्च किया जा रहा है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, स्टील कारोबारी से जुड़ी कंपनियों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी को लेकर सूचना मिल रही थी। आयकर विभाग की टीमों ने जयपुर, सीकर और भीलवाड़ा में स्टील कारोबारियों के ऑफिस-घर के साथ ही उनसे जुड़े लोगों पर भी छापेमारी की। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *