बालोतरा में एमडी तस्करी करते एक गिरफ्तार:135 ग्राम एमडी और बाइक जब्त, नाकाबंदी में पकड़ा

बालोतरा में पुलिस ने एमडी तस्करी करते तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 135 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई 15 सितंबर को नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से 6.15 ग्राम एमडी और 128.86 ग्राम एमडी जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से साजियाली पदम सिंह निवासी हरीराम पुत्र सालूराम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *