बालोतरा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई:हादसे में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; जयपुर की ओर जा रहे थे

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। घटना बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 5:30 बजे की है। जोधपुर-उमरलाई रोड पर मोरड़ा मामा जी मंदिर के पास ये हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया-कार बालोतरा से जयपुर की ओऱ जा रही थी। इस दौरान अचानक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। इस पर फौरन 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे मे जगदीश सांसी(30) पुत्र मूलाराम सासी निवासी दईपडा और किशन राम(25) पुत्र वगताराम मेघवाल निवासी कल्याणपुर दोनों की मौके पर मौत हो गई। वही गम्भीर हालत में खुशाल राम (25) पुत्र भागीरथ राम को कल्याणपुर सीएससी मे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों को दी सूचना
सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। मृतकों के शवों को कल्याणपुर सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवाया गया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। … यह भी पढ़ें अलवर में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:टायर सिर के ऊपर से गुजरा; काम पर जा रहा था, ड्राइवर फरार अलवर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। ट्रैक्टर का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *