बालोतरा में नगर परिषद ने की कार्रवाई:सफाई कार्य में लापरवाही पर तीन साल का प्रतिबंध, पांच नोटिस जारी किए थे

बालोतरा नगर परिषद ने मेसर्स महा विरात्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कंपनी द्वारा जोन सी में सफाई कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने और एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण की गई है। बालोतरा नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर ने बताया कि नगर परिषद के जोन में सफाई का ठेका दिया गया था। ठेकेदार द्वारा सफाई व्यवस्था सही नहीं किए जाने और नोटिस देने के बावजूद सुधार न होने पर यह ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गई है। परिषद ने पाया कि फर्म द्वारा नाली सफाई और अन्य स्वच्छता कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं किए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त, निविदा के अनुसार पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। कार्य में सुधार न होने पर नगर परिषद ने फर्म को पांच नोटिस जारी किए। हालांकि, फर्म ने इन नोटिसों पर कोई ध्यान नहीं दिया और कार्य में कोई सुधार नहीं किया। इसके बाद, राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम 2012 की धारा 46 (5) के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए, फर्म को तीन वर्ष के लिए डिबार और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक कार्यों में लापरवाही बरतने और निविदा शर्तों का उल्लंघन करने वाली किसी भी एजेंसी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *