बालोतरा में निशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर शुरू:पहले दिन 30 मरीजों ने कराया पंजीकरण, आयुर्वेद विभाग ने लगाया कैंप

बाड़मेर में आयुर्वेद विभाग और राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने किया। पहले दिन भगंदर (फिस्टुला) के उपचार के लिए 30 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, आयुर्वेद विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक डॉ. रमेश धनदे, आयुष बालोतरा के सहायक निदेशक डॉ. नेमसिंह राजपुरोहित और शिविर प्रभारी डॉ. बजरंग लाल शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, तेरापंथ अध्यक्ष भूषण भूपत कोठारी, समाजसेवी भीखचंद मेहता, पतंजलि योगपीठ, बालोतरा के बाबूमल भंसाली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वॉकाराम चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। चिकित्सीय टीम में डॉ. अक्षय पटेल, डॉ. थानेश चौधरी, डॉ. भारती, डॉ. आशीष, डॉ. शक्तिसिंह सोलंकी, डॉ. भगवत्ती पटेल, समस्त नर्सिंग स्टाफ और परिचारक शामिल थे। शिविर के पहले दिन ओपीडी में कुल 257 रोगियों को परामर्श और उपचार का लाभ मिला। इस शिविर के माध्यम से आयुर्वेदिक क्षार सूत्र पद्धति द्वारा रोगियों को निशुल्क और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *