बालोतरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव:पुरानी सब्जी मंडी की घटना, पुलिस जांच में जुटी

बालोतरा शहर की पुरानी सब्जी मंडी में गुरुवार रात एक युवक का शव मिला। रात करीब 7:30 बजे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत करवाया गया। बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाज दान पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को एम्बुलेंस के जरिए राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान बालोतरा निवासी हड़मान राम (30) पुत्र मगाराम सांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। युवक की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *