बालोतरा में सड़क सुरक्षा माह, आंखों का हुआ चेकअप:118 वाहन चालकों का चेकअप, 59 मरीज विशेष उपचार के लिए चिन्हित

बालोतरा जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत नेत्र जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बालोतरा के तत्वावधान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ये शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। 8 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 24 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 16 को विशेषज्ञ सेवाओं के लिए चिह्नित किया गया। इसी प्रकार, 15 जनवरी 2026 को हुए शिविर में 94 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 43 मरीजों को आगे के उपचार हेतु चयनित किया गया। अब तक इन शिविरों के माध्यम से कुल 118 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 59 को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए संदर्भित किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे शिविर
डॉ. चौधरी ने बताया कि इन नेत्र शिविरों का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को निशुल्क और सुलभ नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराना है। इसका लक्ष्य समय रहते आंखों से संबंधित बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वाहन चालक लाभान्वित हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *