बालोतरा में पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था (रजि.) की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार शाम आयोजित हुई। बैठक में भवनों की देखरेख के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया । साथ ही सिंधु पैलेस में भगवान झूलेलालजी की नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह बैठक सेठ शंभूमल सिन्धी पंचायत भवन में टीकमदास खियानी की अध्यक्षता में हुई। मीडिया प्रभारी प्रकाश मनवानी और योगेश सोनी ने बताया कि बैठक में संस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था के सेठ शंभूमल सिन्धी पंचायत भवन और सिंधु पैलेस की सुव्यवस्थित देखरेख के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया। इस समिति में गोविंदराम आहूजा (बाबा साहब), नत्थूमल होतवानी (बाबा साहब), कोषाध्यक्ष नंदलाल पहुवानी, जय लालवाणी, लक्ष्मण नैनवानी, हरिकिशन सोनी, हरीश रामनानी, गुरमुखदास सुखनानी और जितेंद्र भैरवाणी को शामिल किया गया है। समिति को नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि सिंधु पैलेस भवन में भगवान झूलेलालजी की एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दौरान बाबा साहब प्रतापमल लालवाणी, बाबा साहब गोरधनदास मेघनानी, वासुदेव बसरानी, सुनील रामनानी, नरेन्द्र कुमार लालवाणी, कन्हैयालाल सोनी, गोविन्द कुमार सुखनानी, प्रकाश खियानी, विक्की लालवाणी, संदीप रामनानी, सुनील लालवाणी, पंकज सुखनानी, महेश कुमार छबलानी, रमेश वृन्दानी, ललित सोनी, योगेश कुमार सुखनानी, भरत धीरवानी, जय लालवाणी, शोभराज लोहानी और राजेश धीरवानी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


