बालोतरा में 24 वाहन चालकों की आंखों की जांच:सड़क सुरक्षा माह के तहत चला विशेष अभियान, 16 को मिले चश्मे

बालोतरा जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चलने वाले व्यवसायिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत कुल 24 ट्रक, बस और अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच में 16 चालकों को दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिसके बाद उन्हें चश्मे वितरित किए गए। विभाग ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *