फीस बढ़ोतरी को लेकर बालोतरा के एमबीआर पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के बीच हाथापाई हो गई। दरअसल एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में प्रदर्शन बुलाया था। सुबह 11 बजे दोनों ही संगठन के छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के आगे इकट्ठा होना शुरू हो गए। इसके बाद कैंपस के अंदर मुख्य गेट का ताला लगाकर फीस बढ़ोतरी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पूरा कॉलेज स्टाफ कैंपस के भीतर ही रहा। जसोल थाना पुलिस ने की समझाइश
जसोल थाना अधिकारी ने बताया-दोपहर 11:30 बजे सूचना मिली कि बालोतरा पीजी कॉलेज के बीच स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ोतरी को लेकर दो छात्र संगठन एक साथ प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। जिससे मारपीट हो गई। हालांकि किसी को भी चोट नहीं लगी है। पुलिस टीम ने सभी शांति पूर्वक प्रदर्शन करने की हिदायत भी दी गई। साथ ही झगड़ा ना करने के लिए समझाइश की गई। वहीं मामले को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों के पदाधिकारियों ने एक दूसरे के कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती बहस करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पचपदरा तहसीलदार गोपी किशन ने बताया-छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर मैं दोपहर 12:30 बजे मौके पर पहुंचा। स्टूडेंट्स ने अपनी मांगों की जानकारी दी है। उन्होंने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग की है। एक दिन पहले कुलपति को सौंपा था ज्ञापन
इससे पहले स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि जय नारायण विश्वविद्यालय हर साल फीस बढ़ा रहा है। जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ी हुई फीस चुकाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। छात्रों ने इस संबंध में एक दिन पहले विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने शनिवार को प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। …. यह भी पढ़े राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं पर बरसाई लाठियां:धक्का-मुक्की में स्टूडेंट्स गिरे, पुलिस की गाड़ी पर चढ़ीं छात्राएं; रिवैल्यूशन फीस बढ़ाने का विरोध राजस्थान यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया। स्टूडेंट्स दोपहर करीब 2:30 बजे पुनर्मूल्यांकन (रिवैल्यूएशन) फीस में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कुलपति सचिवालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। (पढ़ें पूरी खबर)


