बालोद| राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित शिशुपाल सिन्हा बालोद सिटी कोतवाली के 14वें टीआई होंगे। कार्यभार ग्रहण कर उन्हांेने कहा कि लंबित मामलों का निराकरण कर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने प्रयास किया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने तत्काल कार्रवाई करेंगे। बालोद के पहले शिशुपाल पुरूर थाना प्रभारी थे। बालोद को जिला का दर्जा मिलने के बाद सिटी कोतवाली में शिशुपाल के पहले 13 टीआई पदस्थ हो चुके हैं।


