बालोद में दुर्गा पंडाल बना रहे युवक की मौत:करंट लगते ही 14 फीट नीचे गिरा, रात में काम कर रहे थे मजदूर

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में दुर्गा पंडाल तैयार कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे गुप्ता चौक पर हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम घोटिया निवासी 21 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे अपने साथियों के साथ पंडाल निर्माण में जुटा था। दिनभर लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण मजदूर रात में काम कर रहे थे। इसी दौरान पाइप संभालते हुए डेमन का हाथ ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन (गली लाइन) से टकरा गया। जिसके बाद वो बुरी तरह करंट में चिपक गया। थोड़े देर बाद वह करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।गंभीर हालत में उसे तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुबह परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव इस मामले में दल्लीराजहरा टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि नवरात्र की तैयारी के बीच पंडाल सजाया जा रहा था। इस दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट से युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। तेज झटके के बाद वह नीचे गिरा और मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *