बालोद में मवेशी से टकराया बाइक सवार:घायल हालत में 8 किमी बाइक चलाकर शहर पहुंचा, फिर रास्ते में बेहोश होकर गिरा

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नए बस स्टैंड में फल की दुकान लगाने वाला एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसा गुरुवार रात बालोद से लोहारा मुख्य मार्ग पर हुआ। ग्रामीणों के अनुसार फल दुकान संचालक सोनू कुमार (19) कोरगुड़ा की ओर से अपनी बाइक से लौट रहा था। तभी रास्ते में सड़क पर बैठे एक मवेशी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बावजूद वह बाइक चलाते हुए करीब 8 किलोमीटर दूर बालोद शहर के पाररास बायपास तक पहुंचा। जहां वह अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे बेहोश अवस्था में देखा और तत्परता दिखाते हुए पाररास निवासी भूपेंद्र साहू की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोट मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल, इस हादसे को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *