बालोद में शादी से लौट रही पिकअप पलटी:17 घायल, 4 की हालत नाजुक, 30 से ज्यादा लोग सवार थे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चे समेत कुल 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव के पास हुआ। शनिवार को लोग कांकेर जिले के नेट गांव से मर्रामखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लौटते समय साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई, और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ओवरलोड और तेज रफ्तार हादसे की वजह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को डौंडी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और ओवरलोडिंग माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *