बालोद में युवा कांग्रेस ने जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि विभाग वाहनों की फिटनेस जांच ठीक से नहीं कर रहा है। विशेषकर स्कूली वाहनों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने बताया कि स्कूली वाहनों से जुड़ी दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक मासूम की जान भी चली गई। उन्होंने कहा कि विभाग को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए। 15 दिन में व्यवस्था को सुधारने की चेतावनी जिला सचिव वैभव शर्मा ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एजेंट सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। इससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने विभाग को 15 दिन का समय दिया है। उनकी मांग है कि इस अवधि में व्यवस्था में सुधार किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अवैध रेत लेकर दौड़ रही हाइवा युवा कांग्रेस पदाधिकारी साजन पटेल ने बताया कि जिले में अवैध रेत की खदान संचालित है और यहां पर बिना किसी रायल्टी पर्ची के बिना किसी अनुमति के ओवरलोड हाईवे सड़कों पर यमराज बनाकर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग की भी जिम्मेदारी बनती है कि इस दिशा में उनके द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं आदित्य सिंह दुबे ने बताया कि प्रत्येक वाहनों में आरसी और मोबाइल नंबर समायोजन के लिए मनमानी फिश वसूली जा रही है, जिसकी राशि निर्धारण करने की मांग कर रहे हैं। हमने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है और आज यहां ज्ञापन भी दिया है। यही कार्रवाई नहीं होती है तो हम आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे।


