बालोद में स्कॉर्पियो 20 फीट नाले में गिरी:हाई स्पीड के कारण बिगड़ा बैलेंस, 3 लोग बाल-बाल बचे, दल्लीराजहरा से आए थे कार सवार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवाही गांव में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आईं है। डौंडी पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार अपने निजी काम से दल्लीराजहरा आए थे और लौटते समय खैरवाही गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो रोड से करीब 20 फीट नीचे पुलिया के पास नाले में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए डौंडी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *