बाल कल्याण समिति और पुलिस के प्रयासों से परिवार से मिली मूक बधिर बालिका

बीजापुर| बाल कल्याण समिति और भोपालपटनम पुलिस की संयुक्त कोशिश से एक मूक बधिर अज्ञात बालिका अपने परिवार से मिली। मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी की रात भोपालपटनम बस स्टैंड में एक बालिका अकेली बैठी मिली। इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बालिका बोल नहीं सकती। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर भी उसकी पहचान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति ने बालिका को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखवा दिया। यहां उसकी देखभाल की जाती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *