बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने गणेश शर्मा

जांजगीर| महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति की गई है। ​जिले के बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष अधिवक्ता गणेश प्रसाद शर्मा को नियुक्त किया गया। वही सदस्यों में तपोधन सिंह सिसोदिया, अनुराधा शुक्ला, देव प्रसाद बर्मन, आरती यादव की नियुक्ति की गई है। शासन ने बाल कल्याण समिति जांजगीर में अध्यक्ष सहित 4 सदस्यों को नियुक्त किया है। नव गठित समिति द्वारा जांजगीर जिले में बालकों के कल्याण व उनके संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *