दुर्ग | महिला बाल विकास विभाग में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य और किशोर न्याय बोर्ड सामाजिक कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पिछले माह वैकेंसी निकली थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह भर्ती की जाएगी। कुल 35 पदों पर भर्ती होगी। इनमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के 6 पद व सदस्य के 18 पद शामिल हैं। जबकि किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ता के 11 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक-1 द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के पते पर फॉर्म भर कर स्पीड पोस्ट या डाक के माध्यम से भेजना होगा।


