बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

कवर्धा|प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है। नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। यह पुरस्कार देश भर के 5 से 18 वर्ष तक की आयु (31 जुलाई 2025 तक) के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें किसी भी व्यक्ति या संस्था प्रतिभाशाली बच्चों का नामांकन कर सकती है। आवेदन awards.gov.in में किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *