कवर्धा| भारत सरकार ने पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2025 के लिए नामांकन मंगाए गए हैं। यह देश भर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। सभी नामांकन आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। नामांकन 5 से 18 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक) की उम्र के बच्चों के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए awards.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।


