अमृतसर| डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी के निर्देशों और डीसी दलविंदरजीत सिंह की देखरेख में अमृतसर को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रोग्राम ऑफिसर गुरमीत सिंह के नेतृत्व में चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम ने शहर के प्रमुख व्यस्त इलाकों नॉवेल्टी चौक, रतन सिंह चौक, पुतलीघर, इस्लामाबाद और खालसा कॉलेज व गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रोड पर सघन चेकिंग और रेड की। इस अभियान के दौरान टीम ने दुकानों की जांच की और सड़कों पर बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों पर नकेल कसी। प्रशासन ने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा मुसीबत में दिखे या भीख मांगता पाया जाए, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।


