भास्कर न्यूज। धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव ने राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह के सभी बालकों से रूबरू होकर गृह में बच्चों के भोजन ,आवास, चिकित्सीय व्यवस्था, रसोई घर, शौचालय आदि सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं शिशु गृह के बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड धौलपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आशुलिपिक राहुल डंडोतिया मौजूद रहे।


