बाल संरक्षण दिवस पर सीएम साय ने किरगी के अमन को किया पुरस्कृत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे। विशेष अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाक्टर वर्णिका शर्मा उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित असाधारण प्रतिभाशाली पांच बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें राजनांदगांव जिले के विकास खंड डोंगरगांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किरगी ब के छात्र अमन कुमार पटेल पिता भोलाराम पटेल को भी पुरस्कृत किया गया। अमन के द्वारा योगासन, चित्रकला, खेल, अभिनय, तबला वादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सामाजिक उत्थान जैसे जल संरक्षण, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में सक्रिय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अमन कुमार ने अपनी प्रधान पाठक कमला सिन्हा, शिक्षक दुष्यंत कुमार साहू, अजय कुमार साहू एवं अपने माता-पिता को दिया। जिनके मार्गदर्शन में उसका सर्वांगीण विकास हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *