बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच वस्त्र वितरण

भास्कर न्यूज | हजारीबाग अफीम कोठी बरही में संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच गुप्ता परिवार बरही की ओर से नवीन वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुप्ता इंपोरियम के शकुंतला देवी और गुप्ता इम्पोरियम बरही के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से 100 बच्चों के बीच कपड़ा दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सदगुरुदेव महराज के असीम कृपा एवं प्रेरणा से बाल संस्कार केंद्र के सभी बच्चों को वस्त्र दिया गया। ताकि उन्हें वस्त्र की कमी से जूझना नहीं पड़े। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुप्ता परिवार की माता श्री शकुंतला देवी, कृष्णा कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, नरेश प्रसाद गुप्ता, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कुणाल कुमार गुप्ता, करण कुमार गुप्ता, देव कुमार गुप्ता, ध्रुव कुमार गुप्ता, नैतिक कुमार गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता, दीया गुप्ता, निधि गुप्ता, राधिका गुप्ता,गनू, वैष्णवी, सभी ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *