बावड़ी में मिली युवक की बॉडी:निगम की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, शव की नहीं हुई पहचान

शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्राचीन बावड़ी में एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बोरखेड़ा पुलिस को दी। इस बावड़ी में पानी भरा हुआ है। अंदर एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आया। बावड़ी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बोरखेड़ा इलाके में एक बावड़ी के अंदर युवक का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। मौके पर पहुंचे तो बावड़ी में पानी से काई जमी हुई थी। और फिसलन भी थी निगम के 4 से 5 गोताखोर इस बावड़ी में उतरे जिन्होंने इस युवक का रेस्क्यू कर बाहर निकाला यह अज्ञात युवक है जिसकी उम्र भी 30 से 35साल के बीच लग रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति यही पर रहता था। इसका सामान भी ऊपर ही रखा हुआ है। हो सकता है यह व्यक्ति बावड़ी के ऊपर से नीचे पानी मे गिरा हो। इस युवक के शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। बोरखेड़ा थाने के एएसआई करतार यादव ने बताया कि बावड़ी में पानी के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसे निकालने के लिए नगर निगम की गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। बावड़ी के अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना की थी उन्होंने बताया कि रात में इस युवक को यहां पर बैठा हुआ देखा गया था। सुबह इस युवक का शव पानी के अंदर मिला बावड़ी पर युवक के बैग खाना और एक शराब की बोतल भी रखी हुई थी। संभवतया ये युवक ऊपर से नीचे गिरा है। इस युवक के हाथ पर संदीप सिंह नाम लिखा हुआ था और बैग में कुछ मोबाइल नंबर थे जिन्हें लगाया गया तो वह सभी ठेकेदारों के नंबर थे उन्होंने बताया कि यह मजदूरी किया करता था इस युवक के शव को एमबीएस के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। युवक के परिजनों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *