बिजई| ग्राम बिजई में बुधवार को गुरु घासीदास की 268वीं जयंती मनाई गई है। गांव में डीजे और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंगल पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जयंती पर जैतखाम पर श्वेत पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में समाज के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल रहे।


