बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:आरोपी शुएब गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई

बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने 27 दिसंबर को स्योहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नूरपुर थाना क्षेत्र के गावड़ी पनिआला निवासी शुएब पुत्र बहाजुद्दीन ने उससे शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। युवती द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी शुएब ने इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने शादी से मना करने के साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। स्योहारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शुएब के खिलाफ मुकदमा संख्या 482/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी थी। गहन जांच के बाद स्योहारा पुलिस ने आरोपी शुएब को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *