बिजयनगर में हुए रेप और ब्लैकमेल कांड में रविवार को पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी और कैफे संचालक सावरमल को अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट के यहां ब्यावर में पेश किया गया। इसपर पूर्व पार्षद को 1 दिन की रिमांड दी गई वहीं कैफे संचालक को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले सुबह बिजयनगर में ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें आरोपियों को फांसी की सजा देने, अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने और मामले की तह तक जाकर जांच करने की मांग की गई थी। 1 दिन की रिमांड पर पूर्व पार्षद मसूदा सीओ सज्जनसिंह ने बताया कि हाकिम कुरैशी और कैफे संचालक सावरमल को कोर्ट में 4 बजे पेश किया था। कुरैशी के लिए 3 दिन की रिमांड मांगी थी। इसमें कोर्ट ने 1 दिन की रिमांड दी है। वहीं कैफे संचालक सावरमल को जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपियों को फांसी देने मांग बता दें कि सुबह ब्राह्मण समाज की रैली कृषि मंडी से रवाना हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई चार बत्ती चौराहे तक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रैली में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर 3 लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बिजयनगर पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। पुलिस पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी और कैफे संचालक सांवर मल से पूछताछ कर रही है। पूर्व पार्षद को 2 मार्च को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने चार आरोपियों – सोहेल मंसूरी, लुकमान, आशिक और करीम को कल गिरफ्तार किया। आज अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। ये हैं पुलिस की गिरफ्त में… 13 आरोपी अब तक पकड़े, 3 नाबालिग बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड- डेट फाइल इनपुट सहयोग-विष्णु दत्त धीमान, ब्यावर ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अजमेर बंद के दौरान ई-रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ जड़े:बिजयनगर रेप-ब्लैकमेलकांड का विरोध, कलेक्ट्रेट में बैरिकेड पर चढ़े, गाड़ियों की हवा निकाली बिजयनगर स्कूल में यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को अजमेर बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर 124 से अधिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लेकर बाजार बंद कराने निकले। रास्ते में कई जगह टेम्पो, ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाली। सवारियों को गाड़ियों से उतरवाया। एक जगह ई-रिक्शा ड्राइवर से विवाद में थप्पड़ मारे गए। (पढें पूरी खबर) Topics: ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड


