​बिजयनगर रेलवे स्टेशन को 15.40 करोड़ से संवारा जा रहा:अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहा काम, मई तक होगा पूरा

अजमेर के बिजयनगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे 15.40 करोड़ की लागत से संवार रहा है। इसका काम मई तक पूरा हो पाएगा।
देश में 4 हजार करोड़ की लागत से 77 रेलवे स्टेशनों पर काम किया जा रहा है। मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति अनूप कुमार शर्मा एवं सीनियर डीसीएम बीसीएस चौधरी ने बताया कि पुराने स्टेशन भवन में सौंदर्य की कमी थी और उचित स्थान उपयोग की कमी थी। पूरे स्टेशन भवन को जीर्णोद्धार कर सुधारा गया है। अब स्टेशन भवन अधिक विशाल और यात्री अनुकूल है। पूर्व में सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की आवाजाही के लिए सिंगल एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था नहीं थी। सर्कुलेटिंग एरिया का नियोजित विकास, अलग एंट्री/ एग्जिट और पार्किंग स्पेस में वृद्धि के माध्यम से सुधार किया गया है। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसके मई 2025 तक पूरा होने की संभावना है। अजमेर रेल मंडल में बिजयनगर सहित 18 स्टेशनों का 1374 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। जिनमें सोजत रोड, मावली, राणाप्रताप नगर, पिंडवाड़ा, डूंगरपुर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, कपासन, भीलवाड़ा, ब्यावर, सोमेसर, रानी, जंवाई बांध रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *