अलवर| जयपुर डिस्कॉम प्रदेश महामंत्री वेदपाल सोलंकी ने अलवर वृत्त में हुई बैठक में 5 फ़रवरी तक 2025 की संग्रहित सदस्यता राशि शीघ्र प्रदेश में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ(बीएमएस) के जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि साथ ही सदस्यता रजिस्टर किस प्रकार तैयार किया जाना है सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी भी ली। शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, वृत्त कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, वृत्त प्रचार मंत्री धर्मवीर शर्मा एवं वृत्त कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह मौजूद रहे। जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री का स्वागत।


