बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का बीमा:सैलरी पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी

झालावाड़ में जयपुर डिस्कॉम के खण्डिया पावर हाऊस में एक बैठक आयोजित की गई। कार्मिक अधिकारी डॉ. अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी उपखंडों के संस्थापन क्लर्कों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को एसबीआई के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली सुविधाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी देना था। डॉ. शर्मा ने बताया कि एसबीआई के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारियों को कई लाभ मिलेंगे। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। स्थायी आंशिक विकलांगता की स्थिति में 80 लाख रुपए तक और प्राकृतिक मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का मुआवजा एसबीआई द्वारा बिना किसी प्रीमियम के प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी क्लर्कों को इन सुविधाओं की जानकारी कर्मचारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर भी विशेष चर्चा की गई। कर्मचारियों को डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *