बिजली कर्मियों से मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

बोकारो | सेक्टर-12 पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में सतनपुर धोबी टोला निवासी निमाई सिंह को गिरफ्तार की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी की रात गश्ती टीम को सूचना मिली कि पीएम श्री पंचानन प्लस टू उच्च विद्यालय सतनपुर के बाहर एक व्यक्ति बिजली का तार बदल रहे मजदूर व साइट इंजीनियर के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची तो देखा कि भीड़ जमा है व बिजली तार बदलने वाले मजदूर व साइट इंजीनियर भयभीत है। लेकिन आरोपी निमाई सिंह भाग गया है। जांच के लिए पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह और उसकी प|ी उर्मिला देवी उल्टे पुलिस से उलझ गई और हमला कर दिया। इससे एएसआई कांति विलास चोटिल हो गए। उनका सदर अस्पताल में इलाज करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *