बिजली का पोल टूटा सड़क पर बिखरे तार:कर्मचारियों ने बंद की करंट की सप्लाई, कई घरों की लाइट गई

भरतपुर के जवाहर नगर इलाके में एक बिजली का पिलर गिर गया। जिससे सड़क पर बिजली के तार फ़ैल गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद करंट का कनेक्शन काटा गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सप्लाई की बंद घटना जवाहर नगर स्थित कब्रिस्तान के सामने की है। BESL के कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी बिजली के पोल टूट गए हैं और सड़क पर बिजली के तार बिखरे पड़े हैं। जिसके बाद बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले करंट की सप्लाई को बंद किया गया। यह पता नहीं है कि बिजली के पोल को किसने तोड़ा है। सड़क पर फैले बिजली के तार गनीमत यह रही की बिजली के तारों की चपेट में कोई नहीं आया नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली का पोल टूटने के बाद सड़क पर बिजली के तार फ़ैल गए। जिससे वाहनों को भी आने जाने में काफी परेशानी आने लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *