जालंधर | गांव नागरा के निकट मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी थी। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। थाना एक पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पावरकॉम के अधिकारियों के बयानों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रेल विहार निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके घर के पास स्थित बिजली के खंभे को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक अजहरुद्दीन पुत्र अब्दुल निवासी कश्मीर को हिरासत में ले लिया।


