आलीराजपुर जिले में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जोबट क्षेत्र के ग्राम कंदा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हुई। मृतक की पहचान दशम उर्फ नानकिया (पिता इडला) के रूप में हुई है, जो कंदा कथोया फलिया का रहने वाला था। घटना के पीछे का कारण यह था कि ग्राम में से गुजरने वाले बड़े वाहनों की वजह से बिजली के तार टूटने की आशंका थी। इसी कारण किसान ने एक दिन पहले ही इंदौर से नए तार खरीद कर लाए थे। चूंकि गांव में नई बिजली लाइन डाली गई थी, इसलिए किसान को लगा कि लाइन में बिजली नहीं होगी, दुर्भाग्यवश, जब वह बिजली के खंभे पर चढ़कर तार को ऊंचा करने का प्रयास कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।


