बिजली के खंभे में था करंट; गाय की मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने मेन रोड किया जाम, मुआवजे की मांग करते रहे ग्रामीण

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के घागरजनी गांव के पास बिजली के खंभे में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। यह गाय गांव की सूरजमुनि हांसदा की थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, गाय खेत में चर रही थी, तभी पास स्थित खंभे में करंट आने से वह सट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह बिजली विभाग की लापरवाही है। इससे पहले भी पिछले साल सूरजमुनि की एक गाय इसी तरह करंट लगने से मरी थी। सड़क जाम कर मांगा मुआवजा जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री घंटों फंसे रहे। सूचना पर हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की समस्या पर विभाग ध्यान नहीं देता तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शनिवार को भी हिरणपुर बाजार के एक पोल केटर में आग लगने की घटना हुई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई थी। बरसात के मौसम में बिजली के खंभों में करंट आने की समस्या को लेकर लोगों में दहशत है और वे तुरंत समाधान की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *