बिजली चोरी का मामला:1000 फीट से पानी के लिए अवैध बिजली कनेक्शन, रोज 1.50 करोड़ यूनिट चोरी

डार्क जोन में घरेलू लाइनों से बिजली चोरी हो रही है। पाताल (900 से 1000 फीट) की गहराई से पंपिंग के लिए सिंगल फेज सबमर्सिबल पंप घरेलू बिजली सप्लाई की लाइनों से संचालित हो रहे हैं। इस प्रयास में जोधपुर सहित तीन-चार जिलों में 50 हजार से ज्यादा कनेक्शन पर रोजाना 1.50 करोड़ यूनिट बिजली की चोरी हो रही है। इसकी घरेलू टैरिफ से कीमत 100 करोड़ से ज्यादा आती है, लेकिन सब्सिडी और 50% लॉसेज जोड़ भी दें तो यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपए तक होता है। 24 घंटे सिंगल फेज पंपिंग के लिए थ्री फेज कृषि लाइन को सिंगल फेज घरेलू लाइन से जोड़ने के दौरान अक्सर हादसे हो रहे हैं। अकेले जोधपुर जिले में पिछले एक साल में 40 मौतें हो चुकी हैं और 6 जने गंभीर रूप से झुलसे हैं। इन्हें जोधपुर डिस्कॉम की ओर से 85 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जा चुका है। किसान इसके लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तरह कृषि उपयोग के लिए सिंगल फेज कनेक्शन देने का कह रहे है। जान भी जा रही… सिंगल फेज से न्यूट्रल जोड़ते समय करंट से मौत सिंगल फेज फीडर के लिए तार बिछाकर सिंगल फेज ट्रांसफार्मर (5 से 25 केवी क्षमता) लगाकर खेत व रिमोट ढाणियों में 4-5 घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं। खेत में एक कनेक्शन पर 4 से 5 सिंगल फेज पंप चलाने के लिए घरेलू लाइन और थ्री फेज की एक लाइन को जोड़ते हैं। इसके लिए जमीन से अर्थिंग करने के दौरान लाइन में 11000 केवी क्षमता का करंट प्रवाहित होता है। बिजली तंत्र से छेड़छाड़ के दौरान करंट से कइयों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार सिंगल फेज कनेक्शन दे तो रुक सकते हैं जानलेवा हादसे बिजली के नुकसान का गणित समझें “जोधपुर और आसपास के जिलों में सिंगल फेज घरेलू कनेक्शन से पंप चलाए जा रहे हैं। इस प्रयास में कई बार हादसे भी हो रहे है। किसानों को राहत देने के लिए डिस्कॉम ने सिंगल फेज कृषि का नोट तैयार करवाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा, जहां से इसकी पॉलिसी लागू होगी। इससे हादसे भी रुकेगे और बिजली की छीजत बंद होगी।”
-डॉ. भंवरलाल, एमडी, जोधपुर डिस्कॉम “भू-जल स्तर गिरने के कारण थ्री फेज पंप से इसकी पंपिंग करना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान सिंगल फेज पंप चलाने के लिए घरेलू लाइनों से बिजली लेते हैं। इस कोशिश में अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इन जानलेवा हादसों को रोकने के लिए किसान संघ ने सिंगल फेज कृषि कनेक्शन नीति लागू करने जरूरत बताई है।”
-तुलसाराम सिंवर, प्रदेश महामंत्री, भारतीय किसान संघ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *